20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
छत्तीसगढ़ में 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला
रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ के 9 ज़िलों के पुलिस अधीक्षकों समेत 20 आईपीएस अधिकारियों का रविवार को तबादला कर दिया गया. इनमें पांच आईजी भी शामिल हैं.
राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है.
20 IPS अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें 5 IG, 1 DIG, 1 AIG समेत 9 जिलों के SP भी शामिल हैं. सरगुजा और राजनांदगांव रेंज के IG भी बदले गए हैं. इसमें दीपक झा को सरगुजा और अभिषेक शांडिल्य को राजनांदगांव रेंज का आईजी बनाया गया है.
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक राजेश अग्रवाल को सरगुजा SP, विजय अग्रवाल दुर्ग एसपी, भावना गुप्ता बलौदाबाजार एसपी, सूरज सिंह धमतरी एसपी, लक्ष्य शर्मा खैरागढ़ एसपी, आंजनेय वार्ष्णेय सारंगढ़, योगेश पटेल बालोद एसपी, एसआर भगत गौरेला पेंड्रा एसपी और विजय पांडे को जांजगीर का एसपी बनाया गया है.