रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

शक्सगाम घाटी पर भारत और चीन में ठनी

C

CG Khabar

13 जन. 2026, 12:54 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

शक्सगाम घाटी
शक्सगाम घाटी

नई दिल्ली । डेस्क: शक्सगाम घाटी में बुनियादी ढांचे के निर्माण को लेकर भारत और चीन के बीच कूटनीतिक तकरार तेज हो गई है. सोमवार को चीन ने इस क्षेत्र पर अपने क्षेत्रीय दावों को दोहराते हुए भारत की आपत्तियों को खारिज कर दिया और कहा कि वहां चल रही परियोजनाएं "पूरी तरह उचित" हैं. 


इससे पहले शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा था कि शक्सगाम घाटी भारत का अभिन्न हिस्सा है और 1963 में पाकिस्तान द्वारा इस क्षेत्र को चीन को सौंपना अवैध और अमान्य है. 

विज्ञापन


भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है. 


इसके जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बीजिंग में तर्क दिया कि यह क्षेत्र चीन का है और चीन-पाकिस्तान सीमा समझौता दो संप्रभु देशों का अधिकार है. 


भारत ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) का भी पुरजोर विरोध किया है, क्योंकि यह भारतीय क्षेत्र से होकर गुजरता है जिस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP