सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर की नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री पर आयकर की छापेमारी

C

CG Khabar

17 फ़र. 2026, 01:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री
नर्मदा ड्रिंक्स फैक्ट्री

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर आयकर विभाग ने मंगलवार सुबह बड़ी छापामार कार्रवाई की. यह कंपनी कोका-कोला के विभिन्न कोल्ड ड्रिंक्स ब्रांड्स के उत्पादों का बोतलिंग और निर्माण करती है, और मध्य भारत के कई इलाकों में सप्लाई करती है. विभाग की एक छह सदस्यीय टीम ने तड़के फैक्ट्री पहुंचकर दस्तावेजों की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. 


विभाग की लगभग 6 सदस्यीय टीम ने तड़के फैक्ट्री में दाखिल होकर वित्तीय दस्तावेज, अकाउंट बुक, स्टॉक रिकॉर्ड और अन्य कागजातों की गहन जांच शुरू की. टीम ने कर्मचारियों से भी पूछताछ की. सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी कंपनी के आय-व्यय, टैक्स भुगतान और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की जांच से जुड़ी है.

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कंपनी के वित्तीय लेन-देन और आय से संबंधित मामलों की जांच के तहत की जा रही है. छापेमारी केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है. 


आयकर विभाग ने एक साथ कंपनी के रायपुर डिपो, उदयपुर, जबलपुर और नागपुर स्थित अन्य स्थानों पर भी दबिश दी है.


इस संयुक्त अभियान से कोल्ड ड्रिंक्स उद्योग के साथ ही स्थानीय व्यापारिक हलकों में खलबली मच गई है. फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. 


अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन जांच जारी बताई जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP