सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

धान का भुगतान नहीं तो मतदान नहीं- राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ धान का भुगतान न होने पर राजनांदगांव के किसानों ने वोट न देने की अपील की

C

CG Khabar

16 फ़र. 2025, 08:13 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

धान का भुगतान नहीं तो मतदान नहीं
धान का भुगतान नहीं तो मतदान नहीं

राजनांदगाव |  संवाददाताः धान का भुगतान न होने पर राजनांदगांव जिले के किसानों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए पंचायत चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है. 


सोसाइटी में बेचे गए धान का भुगतान नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी देखी जा रही है. इस मामले को लेकर किसानों ने मतदान न करने की बात कही है.

विज्ञापन


राजनांदगांव जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टीकम के नेतृत्व में किसानों ने कलेक्टर संजय अग्रवाल से मुलाकात कर चेतावनी दी है कि शासन, प्रशासन धान का पूरा भुगतान करे नहीं तो किसान पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे. 


घुमका तहसील में भी विरोध 
इसी मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका ने भी बड़ी संख्या में किसानों के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा. 

 

उनकी मांग है कि 19 से 31 जनवरी के बीच धान बेचने वाले किसानों को समर्थन मूल्य और अंतर राशि तत्काल दी जाए.


भुगतान करने में सरकार विफल
किसानों ने जल्द से जल्द खाते में पैसे डलवाने की मांग की है.

 

पूर्व अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण अध्यक्ष और विधायक भुनेश्वर बघेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 72 घंटे में भुगतान का वादा करने वाली सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है. 

 

किसान न केवल आर्थिक बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP