रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

सरकार ने देश के युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाया- राहुल गांधी

C

CG Khabar

23 जुल. 2026, 08:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

राहुल गांधी
राहुल गांधी

नई दिल्ली । डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और फास्ट-ट्रैक अदालतें बनाने के ऐलान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन पर चौतरफा हमला बोला है. विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह नाकाम रही है और केवल सोशल मीडिया के जरिए ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने ही देश के युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है. 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा प्रणाली पर अनुचित कब्जे को बढ़ावा दिया गया और जिम्मेदार लोगों को संरक्षण दिया गया. 


राहुल गांधी ने स्पष्ट किया कि छात्र तीन मुख्य मांगों पर अड़े हैं: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों से सार्वजनिक माफी और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कार्रवाई करने वालों के खिलाफ सख्त कदम.


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार केवल खोखले आश्वासनों के सहारे काम चला रही है, जबकि सड़कों पर हक की आवाज उठाने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया. 


उन्होंने युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में अनिश्चितता का मुद्दा उठाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई. 


वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश और के. सी. वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री के बयानों को 'आईवॉश' करार देते हुए कहा कि जब तक कोई ठोस और वास्तविक कदम नहीं उठाया जाता, तब तक देश का युवा शांत नहीं बैठने वाला है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP