सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन विभाग की टीम पर हमला

C

CG Khabar

18 मई 2026, 02:04 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व

रायपुर । संवाददाता: रायपुर में उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व (USTR) के सीतानदी रेंज के कोर जोन में स्थित जैतपुरी गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर अचानक हमला कर दिया. इस दौरान ग्रामीणों द्वारा डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के साथ हाथापाई और बदसलूकी भी की गई. वरुण जैन के नेतृत्व में वन विभाग की यह टीम कथित अतिक्रमणकारियों के बयान दर्ज करने के लिए गांव पहुंची थी. 


हालांकि, डिप्टी डायरेक्टर ने स्पष्ट किया है कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है.

विज्ञापन


दरअसल, रिजर्व प्रशासन ने हाल ही में कोर एरिया में 166 कथित अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की थी, जिसके तहत 166 परिवारों के मुखियाओं को नोटिस जारी कर मामला दर्ज किया गया था. विभाग द्वारा लगातार दो नोटिस जारी होने के बाद आरोपियों ने अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया. 


इसके बाद वन विभाग द्वारा पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया. सोमवार को जब टीम बयान दर्ज करने जैतपुरी पहुंची, तो ग्रामीणों ने महिलाओं को आगे कर टीम पर हमला बोल दिया.


ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की टीम लगातार आदिवासियों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP