छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकारिणी का विस्तार, 3 महामंत्री और 8 उपाध्यक्ष
रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है.
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बुधवार को सूची जारी की है. इस सूची में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री सहित 22 सदस्य शामिल किए गए हैं.
लंबे समय से कार्यकारिणी घोषित होने की चर्चा चल रही थी. बीते दिनों दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के साथ हुई बैठक के बाद रायपुर में हुई बीजेपी नेताओं की बैठक के बाद नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी गई है.
जारी सूची में रवि भगत की जगह राहुल योगराज टिकरिहा को भाजयुमो अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं विभा अवस्थी महिला मोर्चा की अध्यक्ष चुनीं गई हैं.
राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है. जबकि हेमंत पाणिग्रही को प्रदेश मीडिया का संयोजक बनाया गया है.
इसके अलावा नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी और यशवंत जैन को प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अशोक बजाज को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि प्रीतेश गांधी को सह-कार्यालय मंत्री बनाया गया है.
ये बने उपाध्यक्ष
जगन्नाथ पाणिग्रही
रामजी भारती
रूपकुमारी चौधरी
रंजना साहू
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
नंदनलाल जैन
जी वेंकटेश्वर
सतीश लाटिया
ये बने महामंत्री-मंत्री
यशवंत जैन
अखिलेश सोनी
नवीन मारकंडे
संध्या परधनिया
शिवनाथ यादव
जयंती पटेल
अमित साहू
जितेंद्र कुमार वर्मा
हर्षिता पांडेय
विद्या सिदार
ऋतु चौरसिया