शुक्र, 13 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: धमतरी और कोंडागांव के दो गांवों में तेंदुए का हमला, 7 ग्रामीण घायल

छत्तीसगढ़ के धमतरी और कोंडागांव जिलों में तेंदुए ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के दो अलग-अलग गांवों पर हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया.

C

CG Khabar

16 अक्टू. 2026, 07:43 PM 1 मिनट में पढ़ें 226

तेंदुआ. File Photo
तेंदुआ. File Photo

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के धमतरी और कोंडागांव जिलों में तेंदुए ने बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के दो अलग-अलग गांवों पर हमला कर सात लोगों को घायल कर दिया. वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि दोनों घटनाओं में एक ही तेंदुए का हाथ था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला हमला धमतरी जिले के कारीपानी गांव में हुआ, जहां बुधवार देर रात तेंदुए ने तीन ग्रामीणों को अपना शिकार बनाकर जख्मी कर दिया. इस घटना के कुछ ही घंटों बाद, गुरुवार सुबह तेंदुए ने पास के कोंडागांव जिले के बस्तर बुदरा गांव में धावा बोल दिया, जिसमें चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

लगातार हुए इन हमलों के बाद से इलाके के ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. प्रशासन ने आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है और तेंदुए की आवाजाही पर नजर रखने के साथ-साथ उसे पकड़ने के लिए गश्त बढ़ा दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

GPM: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में युवक गिरफ्तार

2 मिनट पहले

जशपुर के किसान वार्ता करते हुए
छत्तीसगढ़

जशपुर: जमीन के बदले जमीन की जिद पर अड़े किसान, भारतमाला परियोजना के सर्वे को ग्रामीणों ने रोका

14 मिनट पहले

AI Generated Photo- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

जगदलपुर: बाल संरक्षण गृह से छोटी दिवाली पर 5 नाबालिग निर्माणाधीन भवन की ग्रिल तोड़कर फरार

31 मिनट पहले

मृतक शंकर चक्रधारी- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: कार वाशिंग सेंटर में करंट लगने से 23 वर्षीय युवक शंकर चक्रधारी की मौत

46 मिनट पहले

Traffic Police- Symbolic Photo
छत्तीसगढ़

बिलासपुर में ट्रैफिक जवानों की मनमानी पर लगाम, SSP ने लागू की ऑनलाइन ई-चालान व्यवस्था

58 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

यात्रियों के लिए जरूरी खबर: रात 11 से सुबह 5 बजे तक ट्रेनों के चार्जिंग पॉइंट में नहीं मिलेगी बिजली

एक घंटा पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP