सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी

H

Hupendra Sharma

11 जुल. 2025, 09:08 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

 बिजली हुई महंगी
बिजली हुई महंगी

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ में बिजली की दरों में एक बार फिर वृद्धि की गई है. इस बार घरेलू समेत सभी कैटेगरी के उपभोक्ताओं के लिए नई दरें जारी की गई है.


इसी के साथ अगस्त माह में बढ़ा हुआ बिल भरना पड़ेगा. घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 10 पैसे प्रति यूनिट से 20 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है.

विज्ञापन


वहीं गैर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है. कृषक पंपों के लिए बिजली की दरों में 50 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है.


गैर सब्सिडी वाले कृषि पम्पों वाले उपभोक्ताओं को ऊर्जा प्रभार में 20 प्रतिशत की छूट को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया गया है.


इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ बिजली नियामक आयोग ने दी है. 


बिजली के दाम बढ़ने से प्रदेश के 65 लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ताओं को अगस्त से अतिरिक्त भार पड़ेगा. 


गत वर्ष भी छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने नियामक आयोग को करीब 4500 करोड़ के नुकसान दिखा कर बिजली दर में इजाफा किया था.


जून 2024 में बिजली दर में बढ़ोतरी की थी. उस समय 20 पैसे प्रति यूनिट बिजली दर बढ़ाई गई थी.


सीएसपीडीसीएल ने इस साल भी 4550 करोड़ का नुकसान दिखाया है, जिसके कारण अब फिर से वर्तमान टैरिफ दर में बढ़ोतरी की गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP