शनि, 07 नव. 2026

CGKhabar

दुर्ग: बीमारी से तंग आकर महिला फांसी पर झूल गई

C

CG Khabar

16 जून 2026, 12:32 AM 2 मिनट में पढ़ें 8

फांसी लगाकर आत्महत्या
फांसी लगाकर आत्महत्या

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने मौत को गले लगा लिया. यह दुखद घटना अंडा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछोटी की है. मृतका की पहचान 48 वर्षीय माहेश्वरी दिल्लीवार के रूप में हुई है. परिजनों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी शारीरिक बीमारी के चलते काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी, जिसके कारण संभवतः उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया.


घटना वाले दिन जब महिला के पति अनिरुद्ध दिल्लीवार पास के ही एक गांव तीरगा में किसी धार्मिक आयोजन में गए हुए थे, तब घर पर उनकी बेटी निशा और वृद्ध मां ही मौजूद थीं. 

विज्ञापन


शाम को करीब साढ़े पांच बजे जब पति वापस लौटे और पत्नी के बारे में पूछा, तो मां ने बताया कि वह सड़क के दूसरी तरफ बने कोठार (कमरे) की तरफ गई हैं. 


जब पति उन्हें ढूंढते हुए वहां पहुंचे, तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. माहेश्वरी अंदर रस्सी के फंदे से लटकी हुई थीं.


पति ने फौरन इस बात की जानकारी गांव के उपसरपंच और अन्य ग्रामीणों को दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.


अंडा थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है. पुलिस को घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसके साथ ही परिवार के सदस्यों ने भी किसी भी तरह के घरेलू विवाद या किसी बाहरी व्यक्ति पर शक जाहिर करने से साफ इनकार किया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हड़ताली पटवारियों का धरना
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारी हड़ताल पर एस्मा की तैयारी, 150 को नोटिस और संघ अध्यक्ष निलंबित

32 मिनट पहले

रायगढ़ के पुसौर में सड़क दुर्घटना
छत्तीसगढ़

रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर सड़क हादसा: छोटा हाथी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

36 मिनट पहले

करंट से मौत
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल

11 घंटे पहले

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती
छत्तीसगढ़

नौकरी का शानदार मौका: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 1,703 पदों पर निकाली भर्ती

17 घंटे पहले

शव- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़

बलरामपुर: संदिग्ध परिस्थिति देख आपा खोया पति, डंडे के वार से नाबालिग की मौत, पत्नी अस्पताल में

22 घंटे पहले

सिम्स बिलासपुर- ऑपरेशन थियेटर
छत्तीसगढ़

4 फीट लंबा सरिया शरीर के आर-पार, बिलासपुर सिम्स के डॉक्टरों ने बचाई युवक की जान

23 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP