शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

'धुरंधर द रिवेंज' ने रचा इतिहास, 8 दिनों में 1000 Cr का कलेक्शन

C

CG Khabar

28 मार्च 2026, 07:31 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

धुरंधर द रिवेंज
धुरंधर द रिवेंज

मुंबई । डेस्क: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाते हुए भारतीय सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं. जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के अनुसार, रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने अपने पहले आठ दिनों के विस्तारित सप्ताह में दुनिया भर में 1,088 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.


फिल्म ने भारत में 814 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों में 274 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि भारत में इसका नेट कलेक्शन 690 करोड़ रुपये रहा.


मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान में पुष्टि की है कि 'धुरंधर: द रिवेंज' दुनिया भर में सबसे तेजी से 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है. 


फिल्म ने पहले ही दिन भारत में 145 करोड़ रुपये (नेट) की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर अपनी सफलता की इबारत लिख दी थी. 


19 मार्च को पांच भाषाओं में रिलीज हुई यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का सीक्वल है. कराची के लयारी की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP