रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दिल्ली के 'AI समिट' विरोध की आग इंदौर पहुँची, पथराव में 10 घायल

C

CG Khabar

21 फ़र. 2026, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

पथराव
पथराव

इंदौर । डेस्क: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार 21 फरवरी, 2026 को कांग्रेस और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त हिंसक झड़प हुई. शहर के कांग्रेस कार्यालय 'गांधी भवन' के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव में एक पुलिस उप-निरीक्षक और दो पत्रकारों सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए. 


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा.

विज्ञापन


विवाद की शुरुआत तब हुई जब BJYM के सदस्य दिल्ली में आयोजित 'AI इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ गांधी भवन का घेराव करने पहुंचे. 

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार सौदे और सरकार के खिलाफ 'शर्टलेस' प्रदर्शन किया था. 


इंदौर में जब दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए, तो नारेबाजी के बीच अचानक पथराव शुरू हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थरबाजी के साथ-साथ एक-दूसरे पर पानी की बोतलें, संतरे और टमाटर भी फेंके गए.


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. वहीं, डीसीपी श्रीकृष्ण लालचंदानी ने पुष्टि की कि इस हिंसा में पुलिस बल और मीडिया कर्मियों को चोटें आई हैं. घटना के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP