सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दीपक बैज ने अरविंद नेताम को भेजा मानहानि का नोटिस

H

Hupendra Sharma

12 जून 2025, 02:23 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

मानहानि
मानहानि

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और आदिवासी नेता अरविंद नेताम को मानहानि का नोटिस भेजा है. उन्होंने 15 दिनों के भीतर इसका जवाब मांगा है. साथ ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगने कहा है. ऐसा नहीं करने पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की चेतावनी भी दी है.


दरअसल, पिछले दिनों नागपुर के आरएसएस मुख्यालय से लौटने के बाद अरविंद नेताम ने रायपुर में प्रेसवार्ता में कहा था कि मैं दीपक बैज से यह जानना चाहता हूं कि कहीं वो कन्वर्ट तो नहीं हुए हैं, ईसाई धर्म में मतांतरित तो नहीं हुए हैं.

विज्ञापन


साथ ही अरविंद नेताम ने कांग्रेस पर कई और भी आरोप लगाए थे. उन्होंने यह भी कहा था कि धर्मांतरण के बारे में कांग्रेस की क्या नीति है, उन्हें साफ करना चाहिए. दीपक बैज अभी प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख हैं. वे कह रहे है कि मैं आरएसएस की बात कर रहा हूं, लेकिन मैं समाज की बात कर रहा हूं.


दीपक बैज के वकील संदीप दुबे ने नोटिस में कहा है कि उनके मुवक्किल दीपक बैज प्रदेश में अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति है. वह आदिवासी समाज से जुड़े हैं. वह अपने आराध्य भगवान बूढ़ादेव, महादेव, मां दंतेश्वरी देवी समेत सभी देवी देवताओं की पूजा करते हैं और उन पर गहरी आस्था रखते हैं.


उन्होंने साथ ही यह भी कहा है कि प्रेसवार्ता में अरविंद नेताम के दिए गए झूठे भ्रामक और मनगढ़ंत बयानों से दीपक बैज के सामाजिक प्रभाव और सम्मान पर गहरा असर पड़ा है.


इससे पूरे प्रदेश में अनकी प्रतिष्ठा मान मर्यादा खराब हुई है.


राजनीतिक भविष्य की हत्या का आरोप

उन्होंने कहा है कि जानबूझ कर झूठे आरोप लगाते हुए मेरे पक्षकार के राजनीतिक भविष्य की हत्या करने की कोशिश की गई है. जिस कारण मेरे पक्षकार की सामाजिक प्रतिष्ठा में हानि हुई है. जिसके लिए एक मात्र अरविंद नेताम जिम्मेदार हैं. 


उन्होंने नोटिस में कहा है कि यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.इसलिए क्यों न आपके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 353 और 356 और मानहानि का मुकदमा कोर्ट में चलाया जाए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP