पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर कंटेनर की टक्कर, 6 लोगों की जान गई
पुणे । डेस्क: पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवाले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारने से एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमें कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है.
यह दुखद घटना तब हुई जब एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक (container truck) ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद 2 से 3 भारी वाहनों में भयंकर आग लग गई.
पुणे शहर पुलिस (जोन 3) के डीसीपी संभाजी कदम ने पुष्टि की है कि टक्कर के बाद 2 से 3 भारी वाहनों में भयंकर आग लग गई थी.
डीसीपी संभाजी कदम, जोन 3 पुणे सिटी पुलिस ने बताया, "एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद कम से कम 6 लोग मारे गए हैं. टक्कर के बाद 2-3 भारी वाहनों में आग लग गई. बचाव अभियान जारी है."
पुलिस और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और बचाव अभियान जारी है.