बस्तर के NMDC स्टील प्लांट में L&T मजदूरों ने की हड़ताल
जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार NMDC स्टील प्लांट में निर्माण कार्य कर रही L&T कंपनी के ठेका मजदूरों ने आज हड़ताल कर दी है. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें मात्र 500 से 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी मिल रही है, जबकि इसके बदले उन्हें 12 घंटे तक लगातार काम करवाया जा रहा है.
मजदूरों ने बताया कि कम दर पर इतने लंबे समय तक काम करवाने से वे थकान और स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार हो रहे हैं.
उनकी प्रमुख मांगें हैं- मजदूरी में उचित वृद्धि की जाए और दैनिक कार्य समय को घटाकर 8 घंटे किया जाए.
फिलहाल हड़ताल के कारण प्लांट में निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है.
मजदूरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे.
स्थानीय प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से इस मुद्दे पर बातचीत की उम्मीद जताई जा रही है.