निकाह की फीस 1100 रुपये तय
निकाह की फीस 1100 रुपये तय की
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने निकाह समारोह के लिए खुतुबा (उपदेश) और दुआ के लिए अधिकतम 1100 रुपये की फीस निर्धारित की है.
इस आदेश का कई मुस्लिम धार्मिक विद्वानों और बुद्धिजीवियों ने विरोध किया है. उनका कहना है कि यह गरीब मुस्लिम परिवारों पर अनावश्यक बोझ डालेगा.
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कहा कि यदि कोई 1100 रुपये से अधिक फीस लेता है, तो शिकायत पर कार्रवाई होगी.
उन्होंने बताया कि यह आदेश इसलिये जारी किया गया क्योंकि एक इमाम ने 5100 रुपये न दे पाने के कारण एक गरीब परिवार का निकाह करने से मना कर दिया था. राज ने कहा कि इस्लामी शरीयत में निकाह को सरल, किफायती और आशीर्वादपूर्ण रखने की वकालत की गई है.