सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: लैब अटेंडेंट भर्ती परीक्षा 2025

C

CG Khabar

16 जून 2025, 02:15 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

छत्तीसगढ़ व्यापम
छत्तीसगढ़ व्यापम

रायपुर । संवाददाता: प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा 2025 के लिये अभ्यार्थी 30 जून ऑनलाइन आवेदन तक कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है. 


इच्छुक अभ्यार्थी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर 9 जून ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 30 जून 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

विज्ञापन


लिखित परीक्षा 03 अगस्त 2025 रविवार को प्रदेश के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जायेगी. परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी. परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र 28 जुलाई 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.


व्यापम के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन करते समय अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने की स्थिति में परीक्षा शुल्क की राशि की वापसी की जायेगी. यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जायेगी, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP