छत्तीसगढ़: तीन जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के तीन जिला न्यायालयों को बुधवार को अज्ञात ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. राजनांदगांव, अंबिकापुर (सरगुजा) और जगदलपुर (बस्तर) जिला कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर सुबह करीब 10 बजे ये धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए और सुरक्षा के लिहाज से तुरंत कोर्ट परिसरों को खाली कराया गया.
पुलिस टीमों ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर तीनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया.
बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जगदलपुर कोर्ट परिसर की जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है.