सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

ज्वेलर्स लूटकांड के मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

05 दिस. 2025, 03:22 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

आरोपी पकड़ाया
आरोपी पकड़ाया

सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा शहर के बीचों बीच दुर्गा ज्वेलर्स में हुई लूटकांड की सनसनीखेज वारदात को सुकमा पुलिस ने सुलझाकर अपराधियों की पूरी प्लानिंग ध्वस्त कर दी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को हथियार, मोटरसाइकिल, मोबाइल और लूटे गए 12.08 लाख के आभूषण सहित गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ कि यह पूरी वारदात सुकमा निवासी अंकित सरकार ने रची थी, जो गांजा तस्करी और अन्य अपराधिक गतिविधियों में पहले से सक्रिय रहा है. 


लूट को अंजाम देने के लिए उसने मध्यप्रदेश के भिंड जिले से अपने दोस्तों कोमल सिंह और आर्यन रैपुरिया को बुलाया. दोनों 1 दिसंबर को सुकमा पहुंचे और अंकित के किराए के कमरे में रुके.

विज्ञापन


तीनों ने लगातार 3 दिनों तक दुर्गा ज्वेलर्स की रेकी की, दुकान का टाइम, भीड़, सुरक्षा, पुलिस मूवमेंट हर चीज नोट की गई. इसके बाद अंकित के कमरे में बैठकर पूरी लूट की योजना तैयार की गई. 


योजना के मुताबिक, घटना वाले दिन रात 8:30 बजे अंकित दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर रुककर पुलिस मूवमेंट पर नजर रख रहा था, जबकि उसके दोनों साथी पिस्टल और चाकू लेकर दुकान में घुसे, आरोपियों के खिलाफ बीएसएन की धारा 309(6), 311, 332(B), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है.


लूट के दौरान दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने एक आरोपी को आभूषण सहित मौके पर ही दबोच लिया. दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला, लेकिन ज्यादा दूर नहीं जा सका.


घटना की जानकारी मिलते ही एसपी किरण चव्हाण मौके पर पहुंचे. उन्होंने सभी बाहरी मार्गों पर नाकाबंदी, कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग और विशेष टीमों को रात्रि में ही सर्च ऑपरेशन पर लगा दिया. कुछ घंटों के भीतर फरार आरोपी भी हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया गया. इसके बाद मास्टरमाइंड अंकित भी धरा गया.


सुकमा पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 12.08 लाख के आभूषण, एक पिस्टल, एक चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन को बरामद किया है. आरोपियों की पहचान कोमल सिंह, आर्यन रैपुरिया और अंकित सरकार के रूप में हुई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP