कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मकान मालकिन समेत 8 गिरफ्तार
कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिंगापुर-रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में स्थित मकान में शनिवार को छापेमारी की गई, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 5 युवतियां और 3 युवक पकड़े गए.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मकान मालकिन सुरती पटेल पर आरोप था कि वह लंबे समय से अपने घर को इस अवैध धंधे के लिए इस्तेमाल कर रही थी. इलाके के निवासियों ने कई बार विरोध जताया, लेकिन सुरती पटेल कथित तौर पर उन्हें गाली-गलौज करती और धमकियां देती थीं कि "यह मेरा घर है, मैं जो चाहूं कर सकती हूं".
परेशान होकर मोहल्लेवासियों ने शुक्रवार को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को मकान पर दबिश दी.
छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश में लगे थे, लेकिन पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सभी को हिरासत में ले लिया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मकान मालकिन सुरती पटेल, हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के राज दास महंत और चार युवतियां शामिल हैं. सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ जारी है.