रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कवासी लखमा की जमानत पर भूपेश बघेल ने कहा- जीत अंततः सत्य की ही होती है

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 03:44 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

भूपेश बघेल
भूपेश बघेल

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत का स्वागत किया है. कथित शराब घोटाले से जुड़े दो अलग-अलग मामलों (ED और ACB/EOW) में शीर्ष अदालत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि यह निर्णय साबित करता है कि परेशानियां चाहे कितनी भी हों, जीत अंततः सत्य की ही होती है.


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी पोस्ट में बघेल ने बस्तर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी. 

विज्ञापन


उन्होंने लखमा को आदिवासियों का शुभचिंतक और कांग्रेस की मजबूत आवाज बताते हुए लिखा कि "लड़ेंगे-जीतेंगे". 


गौरतलब है कि कवासी लखमा को ED ने 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था, जबकि ACB/EOW ने पिछले साल अप्रैल में उन पर कार्रवाई की थी. 


इसी कथित घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल को भी पूर्व में गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें इसी साल जनवरी में हाई कोर्ट से जमानत मिली है. बघेल ने इस पूरी कानूनी प्रक्रिया को सत्य और संघर्ष की लड़ाई करार दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP