सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव में 450 किलो नकली पनीर जब्त, लाइसेंस रद्द

C

CG Khabar

21 दिस. 2025, 06:00 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

नकली पनीर
नकली पनीर

राजनांदगांव । डेस्क: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 450 किलोग्राम नकली पनीर जब्त कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया है. विभाग को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि 'रौनक एंटरप्राइजेज' नामक इकाई में 'सुरभि स्पंज' ब्रांड के नाम से सेहत के लिए हानिकारक नकली पनीर तैयार किया जा रहा है. 


जब रायपुर और राजनांदगांव की 15 सदस्यीय संयुक्त टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी की, तो वहां निर्माण कार्य चालू पाया गया.

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, पनीर को दूध के बजाय पाम ऑयल और मिल्क पाउडर मिलाकर बनाया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक है.


FSDA के अधिकारी आशीष यादव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई और असुरक्षित पाए गए पूरे स्टॉक को फैक्ट्री परिसर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया. 


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी तरुण बिरला ने जानकारी दी कि पनीर के अलावा वहां बन रहे कलाकंद और मिल्क केक के नमूने भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फैक्ट्री का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है. Symbolic Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP