सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायपुर में ठेले वाले की दर्दनाक मौत

C

CG Khabar

20 जून 2025, 12:34 AM 1 मिनट में पढ़ें 4

दर्दनाक मौत
दर्दनाक मौत

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में गुरुवार रात एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक बुजुर्ग ठेले वाले की दर्दनाक मौत हो गई. खरोरा थाना क्षेत्र के रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर स्थित सारागांव के पास यह घटना हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय रामेश्वर साहू को टक्कर मार दी.


रामेश्वर साहू रात करीब 9 बजे अपने गुपचुप के ठेले को लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी कि उनका ठेला पूरी तरह नष्ट हो गया और वे वाहन में फंस गए. 

विज्ञापन


चालक ने बिना रुके उन्हें करीब 7 किलोमीटर तक घसीटते हुए पीकरडीह पुलिया तक ले गया, जहां उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ.


हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. 


खरोरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP