रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: जिंदल के गर्म फ्लाई ऐश में गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

C

CG Khabar

16 फ़र. 2026, 06:45 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

शव
शव

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में मवेशी चराने गईं एक 60 वर्षीय महिला गर्म राख के ढेर में गिर गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.


मृतका झूलमति राठिया, निवासी डोंगाढकेल, 9 फरवरी की सुबह अपनी गायों को चराने जिंदल के राख डंपिंग यार्ड के पास ले गई थीं. चराई के दौरान गायें गर्म फ्लाई ऐश के ढेर पर चढ़ गईं. उन्हें हटाने के लिए महिला पीछे-पीछे दौड़ीं, लेकिन इसी दौरान वह गर्म राख में फिसलकर गिर पड़ीं. हादसे में महिला गंभीर रुप से झुलस गई.

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चलता रहा. लेकिन झुलसने की चोटें इतनी गंभीर थीं कि महिला नहीं बच पाईं और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.


घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के पूरे परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है, जिसमें डंपिंग यार्ड की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP