सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़: दो महीने में 394 गिरफ्तारियां, 4.50 करोड़ का नशा सामग्री जब्त

C

CG Khabar

30 मार्च 2026, 02:01 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

छत्तीसगढ़ पुलिस
छत्तीसगढ़ पुलिस

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ पुलिस ने 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए बीते दो महीनों में जबरदस्त सफलता हासिल की है. 26 जनवरी से 26 मार्च के बीच चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने तस्करी और अवैध बिक्री के जाल को तोड़ते हुए कुल 394 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है. 


इस पूरी कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए विभिन्न मादक पदार्थों की कुल बाजार कीमत लगभग 4.50 करोड़ रुपए आंकी गई है.

विज्ञापन


अवैध शराब के खिलाफ सबसे व्यापक शिकंजा कसा गया है, जहां 357 अलग-अलग मामलों में 367 लोगों को गिरफ्तार किया गया. 


पुलिस ने इस दौरान भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब समेत देशी-विदेशी मदिरा बरामद की है. सख्त रुख अपनाते हुए 149 आरोपियों को गैर-जमानती धाराओं के तहत जेल भेजा गया है. 


इसके अलावा, ओडिशा सीमा से होने वाली तस्करी को रोकने के लिए भी पुलिस ने अपनी निगरानी को दोगुना कर दिया है.


सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि गांजा और अफीम के अवैध नेटवर्क पर भी पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है. 


पिछले 60 दिनों में 100 किलो से अधिक गांजा बरामद कर 27 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. 


वहीं, लैलूंगा और तमनार जैसे क्षेत्रों में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए भी पुलिस ने महत्वपूर्ण गिरफ्तारियां की हैं. जिले भर में हुई इस निरंतर कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय नशा माफियाओं में हड़कंप मच गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP