सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने दबोचे 3 और आरोपी

C

CG Khabar

24 जून 2026, 01:30 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

तिहरा हत्याकांड आरोपी
तिहरा हत्याकांड आरोपी

अंबिकापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के कटगोड़ी क्षेत्र के नौगई गांव में हुए खौफनाक तिहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. सोनहत थाना पुलिस ने मामले में गहन पूछताछ और तफ्तीश के बाद तीन और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान अनिल तिवारी, मनीष त्रिपाठी और जितेंद्र त्रिपाठी के रूप में हुई है. 


इन नई गिरफ्तारियों के बाद इस जघन्य वारदात में सलाखों के पीछे पहुंचने वाले आरोपियों की कुल संख्या अब 12 हो गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस बर्बर नरसंहार को अंजाम देने और साजिश रचने वालों में स्थानीय भाजपा नेता भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके के सियासी और सामाजिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीते 16 जून की रात को नौगई इलाके में इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया था. अपराधियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए एक स्थानीय भाजपा नेता सहित तीन लोगों को उनकी ही कार के भीतर जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया था. 


इस वीभत्स हत्याकांड के बाद से ही पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल बना हुआ था. घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए कोरिया पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई थी. 


शुरुआती कार्रवाई में ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था, जिसके बाद जांच का दायरा बढ़ने पर अन्य आरोपियों की भी कड़ियां जुड़ती गईं और ताजा गिरफ्तारियों के साथ अब पुलिस इस पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के बेहद करीब पहुंच चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP