रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कांस्टेबल के 200 पदों पर भर्ती होगी

C

CG Khabar

08 जून 2025, 03:06 AM 1 मिनट में पढ़ें 3

CG Vyapam
CG Vyapam

रायपुर । संवादाता: छत्तीसगढ़ में आबकारी कांस्टेबल के 200 पदों पर भर्ती निकली है. इसमें 12वीं पास 27 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ व्यापम में आनलाइन आवेदन की प्रकिया 4 जून 2025 से शुरू हो चुकी है. यह भर्ती आबकारी आरक्षक के पद पर होगी.


200 पदों में से 84 पद अनारक्षित, 24 पद एससी, 64 पद एसटी तथा 28 पद ओबीसी वर्ग के लिये आरक्षित हैं. इसमें वे युवा एवं युवती आवेदन कर सकते हैं 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की न्यूनतम आयु अनिवार्य रूप से पूरी कर ली है. किन्तु अधिकतम आयु 35 वर्ष होगी.

विज्ञापन


उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीण की होनी चाहिये. पुरूषों की लंबाई 167.5 सेन्टीमीटर तथा महिलाओं के लिये 152.4 सेन्टीमीटर होनी चाहिये. सीना सामान्य स्थिति में 81 सेन्टीमीटर तथा फुलाने पर 86 सेन्टीमीटर होना चाहिये.


आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिये 350 रुपये,ओबीसी के लिये 250 रुपये, एससी/एसटी के लिये 200 रुपये रखा गया है.


लिखित परीक्षा 27 जुलाई 2025 को लिया जायेगा. लिखित परीक्षा में 1 प्रश्न पत्र होगा. जिसमें 1 अंकों वाले 100 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी तथा समस्त प्रश्न हायर सेकेंडरी स्तर के पूछे जायेंगे.


आवेदन वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर किये जा सकते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP