सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

लैलूंगा में पलटी पिकअप, 2 की मौत. 17 घायल

लैलूंगा में पलटी पिकअप, 2 ग्रामीणों की मौत और 17 घायल

C

CG Khabar

16 अप्रै. 2026, 02:13 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मटिया कछार के ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम लगभग 30 ग्रामीण चिंगारी बाजार से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे. 


घर वापसी के लिए इन सभी ने एक पिकअप वाहन में लिफ्ट ली थी, लेकिन रास्ते में पत्ताफाड़ी आमरोड के पास चालक राजू डनसेना ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और पिकअप सड़क पर ही पलट गई. 

विज्ञापन


इस भीषण हादसे में पिकअप सवार सभी लोग दब गए और मौके पर कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तत्काल मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल पहुंचाया गया.


अस्पताल में उपचार के दौरान दो ग्रामीणों ने दम तोड़ दिया, जिनकी पहचान मटिया कछार निवासी छतिया यादव और भूपदेव राम राठिया के रूप में हुई है. 


इस दुर्घटना में 17 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं.


 फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. 


पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि पिकअप वाहन क्षमता से अधिक भरा हुआ था. अत्यधिक भीड़ और ओवरलोडिंग की वजह से चालक तेज रफ्तार वाहन को संभाल नहीं पाया और यह दुखद घटना घटित हो गई. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP