सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ पीजी मेडिकल काउंसलिंग: पहले चरण का सीट अलॉटमेंट जारी

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 12:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

डॉक्टर
डॉक्टर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेजों में पीजी (MD/MS) दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. राज्य चिकित्सा परामर्श समिति ने शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए राज्य कोटा प्रथम चरण काउंसलिंग का सीट आबंटन जारी कर दिया है.


यह निर्णय केंद्र सरकार की चिकित्सा परामर्श समिति (MCC) द्वारा निर्धारित समय-सीमा और छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया पर कानूनी तलवार लटकी हुई है.

विज्ञापन


कोर्ट के अधीन अलॉटमेंट: समिति ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान में दी गई सीटें और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया माननीय उच्च न्यायालय के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी.


मार्च 2026 में अगली सुनवाई: वर्तमान में प्रभाकर चंद्रवंशी बनाम छत्तीसगढ़ राज्य (WPC No. 6449/2025) का मामला बिलासपुर हाईकोर्ट में विचाराधीन है, जिसकी अगली सुनवाई मार्च 2026 में होनी है.


सुप्रीम कोर्ट का निर्देश: इससे पहले राज्य शासन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिस पर 18 दिसंबर को सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं.


राज्य काउंसलिंग समिति ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक अपडेट के लिए विभाग की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें. क्योंकि भविष्य में हाईकोर्ट के निर्णय के आधार पर दाखिले की शर्तों में बदलाव संभव है.


उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर अलॉटेड कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा, लेकिन उनकी सदस्यता कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी होगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP