सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: NIA ने बस्तर में 12 ठिकानों पर छापे मारे

C

CG Khabar

08 नव. 2025, 01:33 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

NIA
NIA

जगदलपुर । संवाददाता: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में 12 स्थानों पर तलाशी ली. यह कार्रवाई 2023 के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (Maoist) के सशस्त्र कैडरों द्वारा आईईडी विस्फोट और घात लगाकर हमला किया गया था.


एनआईए ने एक बयान में कहा कि यह तलाशी मामले के संदिग्धों और आरोपियों के ठिकानों पर की गई.

विज्ञापन


यह हमला 26 अप्रैल, 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेड़का गांव के पास CPI (Maoist) की दरभा डिवीजन कमेटी द्वारा किया गया था.


जांच एजेंसी ने कहा, "आज की तलाशी में कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई, जिनमें नकदी, हस्तलिखित पत्र और CPI (Maoist) द्वारा लेवी (वसूली) संग्रह से संबंधित मुद्रित रसीद पुस्तिकाएं, साथ ही संदिग्धों/आरोपियों के डिजिटल उपकरण शामिल हैं."


बयान में कहा गया है कि ये संदिग्ध और आरोपी आईईडी विस्फोट और हमले को अंजाम देने वाले CPI (Maoist) कैडर से जुड़े पाए गए हैं.


एनआईए इस मामले में अपनी जांच जारी रखे हुए है, जिसमें अब तक 27 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ दो आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP