छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नये मरीज मिले
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कोरोना के 11 नये मरीज मिले हैं. राजधानी रायपुर से 5, न्यायाधानी बिलासपुर से 3, सरगुजा से 2 तथा महासमुंद से 1 मरीज मिले हैं. स्थिति चिंताजनक न होने के बावजूद सावधानी बरतनी जरूरी है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक्टिव केस 53 हैं तथा 1 जनवरी 2025 से लेकर आज तक 135 मरीज कोरोना से स्वस्थ्य हो चुके हैं.
कुल एक्टिव 53 मरीजों में से 43 मरीज होम आइसोलेशन में, 8 मरीज अस्पताल के जनरल वार्ड में तथा 2 मरीज आईसीयू में भर्ती हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़-भाड़ की जगह जाने से बचने, मास्क पहनने तथा हाथ धोते रहने की सलाह दी है.