सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में मुंबई की महिला बाइकर की मौत

C

CG Khabar

12 अग. 2026, 02:37 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

रिद्धि दिव्येश ठक्कर
रिद्धि दिव्येश ठक्कर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महाराष्ट्र की 24 वर्षीय महिला बाइकर की मौत हो गई. मृतका की पहचान मुंबई के बोरीवली (पश्चिम) निवासी रिद्धि दिव्येश ठक्कर के रूप में हुई है. रिद्धि 20 से अधिक बाइकर्स के एक समूह के साथ रायपुर से बस्तर के पर्यटन दौरे पर निकली थीं.


घटना बालोद जिले के मरकाटोला घाट के पास सुबह करीब 6 बजे हुई, जब एक अज्ञात भारी वाहन ने रिद्धि की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. बालोद पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए प्रयास जारी हैं.

विज्ञापन


टक्कर के कारण रिद्धि के पैरों में गंभीर चोटें आई थीं. साथ में मौजूद अन्य बाइकर्स ने तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें नजदीकी कांकेर जिले के चारामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. 


हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए धमतरी जिले के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां सुबह करीब 8:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना के बाद ग्रुप के अन्य बाइकर रायपुर लौट आए हैं और अपने घर वापस जा रहे हैं.


यह हादसा छत्तीसगढ़ में तेजी से बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की चिंताजनक स्थिति को रेखांकित करता है. हाल ही में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य में सड़क हादसों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से ब्लैक स्पॉट्स को सुधारने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों का ब्योरा मांगा था. आंकड़ों के अनुसार, राज्य में हर दिन औसतन 21 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP