सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने कैंसिल रहेंगी

C

CG Khabar

08 जुल. 2025, 07:58 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

रेलवे
रेलवे

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेने अगस्त-सितंबर माह में कौंसिल रहेगी. इससे यात्रियों को परेशानी का समना करना पड़ सकता है. इसके अलावा जिन यात्रियों ने पहले से रिजर्वेशन करवा रखा है वे क्या करेंगे. फिलहाल रेलवे ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था की घोषणा नहीं की है.


मिली जानकारी के अनुसार यह गाड़ियां अगले आदेश बदले हुए रूट से चलाई जायेंगी. जबकि कुछ ट्रेनों की दूरी को शॉर्ट कर दिया गया है. बिलासपुर रेलवे जोन पर चक्रधरपुर मंडल के झारसुगड़ा यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम शुरू होना है. 

विज्ञापन


यह काम 16 अगस्त से 10 सितंबर के बीच चलेगा, जिससे यहां ट्रैफिक पूरी तरह से ब्लॉक रहेगा, यही वजह है कि एक साथ इतनी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. 


इससे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात और तेलंगाना की तरफ जाने वाली ज्यादातर गाड़ियां प्रभावित हुई हैं. 


24 दिनों तक होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग काम की वजह से यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि रेलवे अगले आदेश तक इन ट्रेनों को कैंसिल रखेगा. हालांकि ट्रेनों के संचालन की प्रक्रिया दोबारा से शुरू होने की जानकारी तुरंत ही दी जायेंगी. 


छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यह ट्रेनें कैंसिल रहेंगी-


* एनएससीबी इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 5 से 10 सितंबर के बीच कैंसिल रहेगी. 

* एनएससीबी इतवारी-टाटा एक्सप्रेस 19 से 21 अगस्त और 24 अगस्त से 2 सितंबर के बीच भी नहीं चलेगी. 

* गाड़ी संख्या 17007 चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 26 अगस्त से 9 सितंबर के बीच नहीं चलेगी. 

* चर्लापल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 29 अगस्त से 12 सितंबर के बीच भी कैंसिल रहेगी. 

* हैदराबाद-रक्सौल गाड़ी संख्या 17005 भी 31 अगस्त को नहीं चलेगी. 

* रक्सौल-हैदराबाद गाड़ी संख्या 17006 भी 30 अगस्त को संचालित नहीं होगी. 

* रक्सौल-चर्लापल्ली एक्सप्रेस भी 1 और 4 सिंतबर को कैंसिल रहेगी. 

* नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 और 10 सितंबर को संचालित नहीं होगी. 

* मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस भी 6 और 8 सितंबर को नहीं चलेगी. 

* संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस भी 6 और 8 सितंबर को संचालित नहीं होगी. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP