सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवा रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में लाईबेरिया के छात्र की मौत

C

CG Khabar

24 दिस. 2025, 01:54 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे नवा रायपुर अटल नगर में एक विदेशी छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान लाईबेरिया निवासी सैम पौर जुडे (28) के रूप में हुई है, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी में एमबीए (MBA) सेकंड ईयर का छात्र था. 


पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे सेक्टर-16 स्थित एक चार मंजिला आवासीय भवन से गिरने के कारण छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार तड़के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई.

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि घटना से पहले सैम का एक अन्य विदेशी महिला के साथ विवाद हुआ था. महिला ने सैम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए अपने बॉयफ्रेंड को मौके पर बुला लिया था. 


बताया जा रहा है कि अन्य युवकों को देखकर सैम घबरा गया और बिल्डिंग में ऊपर की ओर भागा, जिसके बाद वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया. 


पुलिस ने बताया कि अब तक की पूछताछ में किसी ने भी छात्र को धक्का देते या मारपीट करते नहीं देखा है. 


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और महिला व उसके साथी सहित कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. 


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) लखन पटले ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP