कोरबा में सड़क हादसे में 2 शिक्षिकाओं की मौत
कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क दुर्घटना में 2 शिक्षिकाओं की मौत हो गई है. इसके अलावा 7 लोग घायल हो गये हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार मार्ग पर गुरूवार सुबह ट्रेलर तथा विंगर वाहन की भीषण टक्कर हो गई.
जिससे 2 शिक्षिकाओं की मौत हो गई है. 7 लोग घायल हुये हैं जिन्हे कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
विंगर वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें एकलव्य विद्यालय, पोड़ी उपरोड़ा के शिक्षक, शिक्षिकायें और दो छात्र शामिल थे. ये सभी कटघोरा से विद्यालय जा रहे थे.
मारे गये शिक्षिकाओं की पहचान हिंदी साहित्य शिक्षिका मंजू शर्मा (30) निवासी दिल्ली और अंजना शर्मा कंप्यूटर शिक्षिका (34) ) हरियाणा के रूप में हुई है.
घायलों में से पांच की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार हादसा ट्रेलर चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास के कारण हुआ है.
कटघोरा थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.