सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: बिजली का तार टूटा, मादा भालू समेत दो शावकों की मौत

C

CG Khabar

27 मार्च 2026, 02:09 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

भालू
भालू

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत केंदई रेंज में पेड़ की एक बड़ी टहनी गिरने से 11 केवी का उच्च वोल्टेज तार टूट गया, जिसकी चपेट में आकर एक मादा भालू और उसके दो छोटे शावक करंट लगने से मारे गए.


घटना ग्राम सलाईगोट के जंगल क्षेत्र में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने सुबह टूटे हुए तार को देखा और उसके पास ही तीनों भालुओं के शव पड़े मिले. उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि तार टूटने के बाद पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी.

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि टूटे तार से अर्थिंग हो रही थी, जिससे करंट जमीन और आसपास के क्षेत्र में प्रवाहित हो रहा था. जंगल के बीच से गुजरने वाली यह 11 केवी लाइन जंगली जानवरों के लिए खतरा बन गई.


वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पूरी घटना की जांच कर रही है. अधिकारियों ने कहा कि पेड़ की टहनी गिरने से तार क्षतिग्रस्त हुआ, जिसके कारण यह हादसा हुआ. Symbolic Photo  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP