रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा: अनियंत्रित ट्रक ने 3 बाइक सवारों को कुचला, मौके पर ही मौत

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 07:46 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से में पाली थाना अंतर्गत ग्राम नूनेरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों की जान ले ली. जानकारी के अनुसार, लापरवाही पूर्वक चल रहे ट्रक ने सड़क किनारे जा रहे मोटरसाइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अनियंत्रित ट्रक सड़क पर ही पलट गया.


हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शव पलटे हुए ट्रक के नीचे दब गए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की सहायता से बाहर निकाला गया. 

विज्ञापन


इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए और ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखरने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. मृतकों की पहचान बृजपाल सिंह कंवर (23 वर्ष), मंगल सिंह (25 वर्ष) और ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो पोटापानी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.


इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया है. मौके पर पहुंची पाली पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास करते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP