रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

कोरबा में कार एक्सीडेंट में 2 की मौत

C

CG Khabar

04 जुल. 2025, 07:57 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

कार एक्सीडेंट
कार एक्सीडेंट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा में सड़क हादसे में 2 की मौत हो गई तथा 3 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. यह हादसा कोरबा के सिविल लाईन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौक से बुधवार चौक जाने वाली सड़क पर हुआ है.


आरोप है कि कार का चालक नशे की हालत में था तथा गाड़ी को तेज गति से चला रहा था. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार चालक राहुल यादव ने पहले आईटीआई चौक के पास एक स्कूटी और बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. इसके बाद, उसने अपनी कार पर नियंत्रण खो दिया और एक साइकिल सवार को भी चपेट में ले लिया. इतना ही नहीं, तेज रफ्तार कार ने विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी और उसे करीब 100-150 मीटर तक घसीटते हुए ले गई.


हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. गुस्साई भीड़ ने चालक राहुल यादव की जमकर पिटाई की. मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से उसे भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया. 


घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों, 75 वर्षीय मोहम्मद इसराइल (पथरीपारा) और 21 वर्षीय छोटे लाल साहनी (आईटीआई) की मौत हो गई. अन्य तीन घायलों का इलाज अभी भी जारी है.


कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने नशे में वाहन चलाने और लापरवाही से हादसे का कारण बनने के आरोप में कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP