कोंडागांव में बाइक सवार को टक्कर, 2 की मौत
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दो बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई है.
दुर्घटना कोंडागांव जिले के जोबा के पास बीती रात को हुआ है.
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीती रात दो बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी.
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है.
इस दुर्घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.