सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

कबीरधाम: खेत में लगाए गए करंट से पिता-पुत्र की मौत

कबीरधाम: टमाटर चोरी के दौरान करंट से पिता-पुत्र की मौत

C

CG Khabar

25 अग. 2025, 03:21 PM 1 मिनट में पढ़ें 4

मौत करेंट
मौत करेंट

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कोहड़िया गांव में एक दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है. रणवीरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में गए पिता-पुत्र की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. 


मृतकों की पहचान जहुरु निषाद और उनके बेटे श्रवण निषाद के रूप में हुई है.

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब जहुरु और श्रवण रात के समय एक खेत में गए थे. खेत के मालिक ने अपनी फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर हाईटेंशन तार लगाए थे, जिसके संपर्क में आने से दोनों की तत्काल मृत्यु हो गई. 


सुबह जब खेत मालिक खेत में पहुंचा, तो उसे दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले. इस दृश्य को देखकर गांव में हड़कंप मच गया.


घटना की सूचना तुरंत रणवीरपुर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए उन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP