9 दिन पहले मिले शव की पहचान नहीं हुई
जगदलपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 9 दिनों पहले मिले शव की अब तक पहचान नहीं हुई है. दरभा थाना के झीरम घाटी में 9 दिन पहले मिले 25 वर्षीय युवक के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है.
पुलिस ने शव को मेकाज के पोस्टमार्टम घर में रखवा दिया था. पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को गांव के कुछ युवकों ने दरभा थाना के पुलिस को बताया कि झीरम घाटी के पुल के नीचे एक युवक शव औंधे मुंह पड़ा हुआ है. इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया.
9 दिन गुजरने के बाद भी अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. आसपास के थाना, चौकी आदि में सूचना देने के बाद भी अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को सुरक्षा के तौर पर मेकाज के पीएम घर मे रखा गया था.
लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं होने के कारण मंगलवार को शव का कफन दफन करने के लिए ले जाया गया है.