छत्तीसगढ़-देश में धीमा पड़ा कोरोना
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में कोरोना धीमा पड़ गया है. अब कोरोना के एक्टिव केस मात्र 17 रह गये हैं जो पहले 50 से ऊपर थे. छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी 2025 से आज तक कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 200 है.
इसी तरह से पूरे देश में कोरोना के एक्टिव केस अब 1061 रह गये हैं जो एक दिन पहले से 28 कम हैं.
पूरे देश में 1 जनवरी 2025 से लेकर आज तक कोरोना के 27,484 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं.
केरल में जहां कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस थे वहां अब मात्र 246 एक्टिव केस रह गये हैं.
इसी तरह से कर्नाटक में 72, मध्यप्रदेश में 34,महाराष्ट्र में 62, पंजाब में 36, राजस्थान में 59, सिक्किम में 30, तमिलनाडु में 63, उत्तरप्रदेश में 44 तथा पश्चिम बंगाल में 41 एक्टिव केस रह गये हैं.