सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

गरियाबंद में दो महिलाओं ने की सहेली की नृशंस हत्या

C

CG Khabar

04 फ़र. 2026, 01:24 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

शव
शव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत शोभा थाना क्षेत्र के गरीबा गांव में चरित्र को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश के कारण दो महिलाओं ने अपनी ही सहेली के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसकी हत्या कर दी.


पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतका की पहचान सुमित्रा नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है. आरोपी महिलाएं सुगतिन नेताम (36 वर्ष) और ईतवारिन बाई (46 वर्ष) हैं. दोनों आरोपियों का आरोप था कि सुमित्रा उनके खिलाफ गांव में अपमानजनक और बदनामी वाली बातें फैला रही थी, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच रही थी. 

विज्ञापन


इसी गुस्से और बदले की भावना में उन्होंने सुमित्रा के घर पर जाकर पहले उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया.


जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने सुमित्रा के गुप्तांग में लाल मिर्च पाउडर और अन्य जलन पैदा करने वाले पदार्थ डालकर उसे भयंकर पीड़ा दी. इसके बाद उन्होंने उसके सीने पर चढ़कर डंडों, लातों और घूसों से तब तक हमला किया, जब तक उसकी सांसें थम नहीं गईं. घटना इतनी क्रूर थी कि सुनकर किसी का भी मन कांप उठे.


यह इलाका नक्सल प्रभावित होने के कारण पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू की. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया. 


थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP