सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बलौदा बाजार की स्टील फैक्ट्री में विस्फोट, 6 श्रमिकों की मौत

C

CG Khabar

22 जन. 2026, 01:50 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

स्टील फैक्ट्री बलौदा-बाजार
स्टील फैक्ट्री बलौदा-बाजार

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के बकुलाही गांव स्थित 'रियल इस्पात एंड पावर लिमिटेड' (Real Ispat & Power Ltd) के स्टील प्लांट में कोयला भट्ठी (Coal Kiln) फटने से 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई. गुरुवार को हुए इस हादसे में 5 अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है. 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट के भीतर गर्म कोयला और मलबा चारों ओर फैल गया, जिससे वहां मौजूद श्रमिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और जिला प्रशासन की टीम बचाव दल के साथ मौके पर पहुंची. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, क्योंकि मलबे में अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.


इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के उच्च स्तरीय उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 


मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस पूरे मामले की तथ्यपरक जांच कराई जाएगी ताकि दोषियों की पहचान हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP