सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

दुर्ग के खारुन नदी में 2 स्कूली छात्र बहे

C

CG Khabar

23 जुल. 2025, 06:19 PM 1 मिनट में पढ़ें 2

नदी में डूबे
नदी में डूबे

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के खारुन नदी में पिकनिक के दौरान दो स्कूली छात्र बह गये. एसडीएरएफ ने उनमें से एक छात्र यशवंत हरपाल का शव बरामद कर लिया है. जबकि दूसरे छात्र आशीष सरोज की तलाश जारी है.


रायपुर के समता कालोनी के 6 स्कूली छात्र मोटरसाइकिल से जमराव में खारुन नदी के किनारे पिकनिक मनाने गये हुये थे. इनमें दो छात्र नदी में नहाने के लिये उतरे थे. तेज बहाव के कारण वे बह गये.

विज्ञापन


उनमें से एक का शव मिल चुका है तथा दूसरे की तलाश जारी है. रात होने के कारण तलाशी में दिक्कत आ रही है. सुबह फिर से तलाशी शुरू की जायेगी.


अमलेश्वर पुलिस ने यशवंत हरपाल के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.


पुलिस के अनुसार, छात्रों के साथ गये अन्य दोस्तों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP