दूसरी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला, गला दबाया
दंतेवाडा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक और क्रूर घटना सामने आई है. एक पति ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी पर जमीन हड़पने के लिए जानलेवा हमला किया.
इस जघन्य अपराध में दोनों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता को अर्धनग्न कर उसके गुप्तांग में डंडा डाला और गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की. पीड़िता को मृत समझकर दोनों मौके से फरार हो गए.
पुलिस जांच में पता चला कि पीड़िता ने अपनी जमीन किसी और को दे दी थी, जिससे आरोपी पति नाराज था.
इसके अलावा, पीड़िता द्वारा पति को घर में प्रवेश और शारीरिक संबंध से मना करना भी इस क्रूरता का कारण बना.
गुस्से में आकर पति ने अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर इस घिनौने अपराध की योजना बनाई.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि आरोपी लखमा कुंजाम (39 वर्ष) और उनकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम (35 वर्ष) पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहे थे.
पड़ोसियों से पूछताछ और सख्ती के बाद आरोपियों ने अपराध कबूल किया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.