छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर गढ़ेंगे विकास की राह
रायपुर । संवाददाता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त कर लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकारी की प्रमुख उद्देश्यों में से एक है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर लाने के लिए नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को उन्नत बनाने का कार्य कर रही है.
उन्होंने कहा कि अब तक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 327 गांव आबाद हो चुके हैं. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है. नक्सलियों की गतिविधियों से निर्दोष लोगों की मौत हो रहीं थी, आम लोगों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है. हमारी सरकार ने नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने का लक्ष्य रखा है. सरकार बनने के बाद ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन कर नक्सलवाद को समाप्त करने प्रयास जारी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का संकल्प 2047 तक भारत को विकसित भारत के रुप में खड़ा करना है. यह संकल्प सबकी सहभागी से पूरा हो और इस संकल्प को पूरा करने केन्द्र और राज्य सरकार का निंरतर कार्य कर रही है. एक नया भारत का निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प के साथ ही विकसित अंजोर विजन (छत्तीगढ़ विजन) डॉक्यूमेंट 2047 तैयार कर राज्य के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है. सभी को विकसित छत्तीसगढ बनाने में सहयोग करना चाहिए.