सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: नक्सल क्षेत्रों में BSNL लगायेगी 4,000 मोबाइल टावर

C

CG Khabar

27 जुल. 2025, 02:29 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

मोबाईल टावर
मोबाईल टावर

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बीएसएनएल 4,000 मोबाईल टावर लगायेगी. केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान घोषणा की कि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) नक्सल प्रभावित और सुदूर क्षेत्रों में 4,000 नये मोबाइल टावर स्थापित करेगा. 


यह पहल डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शुरू की गई है.

विज्ञापन


मंत्री ने रायपुर में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा, “केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल संचार को मजबूत करने के लिए 4,000 BSNL टावर स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है.” 


उन्होंने बताया कि यह परियोजना सुरक्षा एजेंसियों और वन विभाग से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से लागू की जायेगी.


पेम्मासानी ने BSNL की 4G सेवाओं के विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि यह पहल देश के अंतिम गांव तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाने के मिशन को साकार कर रही है. 


उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को "मिशन मोड" में आगे बढ़ाने की बात कही और बताया कि इन क्षेत्रों में स्कूलों को डिजिटाइज किया जा रहा है, जिससे छात्रों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिल रही है. 


इसके अलावा, विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों के लिए समावेशी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं.


रायपुर में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास, डाक, दूरसंचार विभाग और BSNL के अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP