सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: कार एक्सीडेंट में भाजपा नेता की मौत

C

CG Khabar

26 जून 2025, 01:43 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

कार एक्सीडेंट
कार एक्सीडेंट

बिलासपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक स्थानीय भाजपा नेता विजय सिंह की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई है. उनका साथी जगन्नाथ राजू गंभीर रूप से घायल हो गया है. उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह तथा उनका साथी जगन्नाथ राजू किसी काम से हरदी बसिया से लौट रहे थे तभी रात के समय यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा जांच में जुट गई है.

विज्ञापन


बताया गया है कि विजय सिंह और उनका साथी मारुति सुजुकी कार CG-10BW-8767 से बीती रात करीब 1 बजे रात को सिलपहरी की ओर जा रहे थे. रास्ते में एक फैक्ट्री के पास सड़क किनारे ट्रेलर CG-12AU-6249 खड़ा था. 


जिसको उनकी कार ने पीछे से टक्कर मार दी. एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि विजय सिंह का मौके पर ही मौत हो गई.


घायल जगन्नाथ राजू की हालत गंभीर है तथा उन्हें बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है.


मृतक विजय सिंह बिलासपुर के टिकरापारा के महाराष्ट्र मंडल की गली में रहते थे. वे रेलवे क्षेत्र में भाजपा के सक्रिय नेता थे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP