सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर: नक्सलियों ने की 2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या

C

CG Khabar

25 अक्टू. 2025, 07:46 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

मृतक
मृतक

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर में नक्सलियों ने दो युवकों की निर्मम तरीके से हताया कर दी है.


नक्सलियों ने दोनों युवकों पर मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या की है.

विज्ञापन


उसूर ब्लॉक के ग्राम नेल्लाकांकेर में नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


युवको के नाम रवि कट्टम व रवि सोढ़ी है तथा दोनों ही ग्राम नेल्लाकांकेर के निवासी हैं.


हत्या का यह मामला उसूर थाना क्षेत्र का है.


एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने कहा मौके के लिए टीम रवाना की गई है.


मामले में पुलिस के द्वारा तस्दीक की जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP